Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का खासा असर देखा जा रहा है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग ने आज से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की सभावना है। अगले हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा रहने का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक शीत लहर चलने और सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर व ठिठुरन भरी ठंड से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था हो तो कही पर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड से बचाव को लेकर जिलों की डीएम सख्ती बरत रहे हैं।डीएम ने ठंड पीड़ितों को रेन बसेरों में पहुंचाने के कड़े निर्देश दिये हैं। निकायों व पुलिस को दी ठंड से ठिठुरने वालों को रैनबसेरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कड़ाके की ठंड को लेकर कई जिलों के DM रात्रि भ्रमण पर भी निकल रहे हैं। डीएम द्वारा रैन बसेरों में रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना जा रहा है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है। DM ने सभी SDM अलाव के लिए लकड़ी का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button