Wild boar: जंगली सूअरों का आतंक, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हाथरस के सासनी में जंगली सूअरों का आतंक देखने को मिला है। कस्बा सासनी के दो अलग-अलग गांवों में हमला करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया

हाथरस के सासनी में जंगली सूअरों का आतंक देखने को मिला है। कस्बा सासनी के दो अलग-अलग गांवों में हमला करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। सूअरों द्वारा हमला कर घायल किये गए तीनों घायलों में दो का उपचार जिला अस्पताल में वहीं एक घायल का उपचार सीएचसी केंद्र सासनी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव रुदायन निवासी वृद्ध महिला विमलेश पत्नी स्व महिपाल शर्म जोकि अपने खेत पर कार्य कर रही थीं। जिन पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। वहीं दूसरा व्यक्ति प्रेम सिंह पुत्र रामखिलाड़ी जोकि विमलेश के खेत पर पानी लगा रहा था। जब उसको घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर विमलेश को बचाने पहुंच गया। तभी जंगली सूअर ने प्रेम पर भी हमला कर दिया। जिससे वृद्ध महिला विमलेश सहित प्रेम भी घायल हो गाए। जिनको आनन फानन में परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी सासनी पर लाया गया।

असपताल में डॉक्टरों ने वृद्ध महिला विमलेश सहित प्रेम का उपचार करने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हाथरस के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे गांव चेन नगरिया निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा जोकि अपने खेत पर काम कर रहा था। उसको भी जंगली सुअर ने हमला करके घायल कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी केंद्र सासनी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

Related Articles

Back to top button