दुनिया : 200 दिन बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे वैज्ञानिक, खराब मौसम ने वापसी में डाला दखल…

स्पेसएक्स के चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार को पृथ्वी वापस लौट आए हैं। इन चार यात्रियों में अंतरिक्ष पर करीब 6 महीनें का वक्त बिताया है। जानकारी के मुताबिक, स्पेस एक्स के चालक दल के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के ठीक आठ घंटे बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आए। बता दें कि इससे पहले नासा ने खराब मौसम के कारण चारों यात्रियों की वापसी को सोमवार दोपहर तक टाल दिया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि फ्लोरिडा के तट पर तेज हवाएं चल रही थी। जिससे यात्रियों की सुरक्षित वापसी में खतरा हो सकता था।

बता दें कि 200 दिन की यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौटे यात्रियों में नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। तय कार्यक्रम के तहत इन सभी की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वापसी कार्यक्रम में देर हुई। हालांकि, अंतरिक्ष से पृथ्वी पर स्पेसएक्स की वापसी काफी कठिन रही। क्योंकि इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंचे स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया था।

इस कारण यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के बाद पूरी यात्रा में डायपर पहनना पड़ा। नासा के अंतरिक्ष यात्री मेगन मैक्आर्थर ने इस यात्रा को भयानक बताया था। वहीं इन चार यात्रियों की वापसी के बाद चार अन्य यात्रियों के अंतरिक्ष जाने का रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles

Back to top button