दुनिया : रूस में बढ़ते कोरोना मामलों से व्लादिमीर पुतिन ने व्यक्त की चिंता, बैठक में लगाई अधिकारियों की क्लास!

रूस में कोरोना के दर्ज किये गए आंकड़ों के आने वाले दिनों में संभावित उछाल का अनुमान करते हुए, पुतिन ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि दुनिया में क्या हो रहा है। इसका मतलब है कि हमारे पास तैयारी के लिए बहुत कम समय हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कोरोना के कारण खुद को मुश्किल स्थिति में होना बताते हुए कहा कि COVID-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट बहुत तेजी के साथ फैल रहा है और रूस में इसके संक्रमितों की संख्या में काफी उछाल भी देखने को मिला है। जाहिर सी बात है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के कारण हम बहुत मुश्किल स्थिति में हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश में कोरोना से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पुतिन ने शासन के शीर्ष सरकारी अधिकारियों को देश की स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त करने और लोगों को सभी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के आश्वासन देने का आह्वान किया।

रूस में कोरोना के दर्ज किये गए आंकड़ों के आने वाले दिनों में संभावित उछाल का अनुमान करते हुए, पुतिन ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि दुनिया में क्या हो रहा है। इसका मतलब है कि हमारे पास तैयारी के लिए बहुत कम समय हैं। रूसी अधिकारियों ने पुतिन को इस सप्ताह COVID-19 मामलों में उछाल के बारे में जानकारी दी। दरअसल, रूस में कोरोना के मामले अनियमित रूप से घट-बढ़ रहे हैं। शुरुआत में यहां कोरोना मामलों में रिकॉर्ड-तोड़ उछाल दर्ज किया गया था। इसके बाद कुछ हफ्तों तक संक्रमण दर घटी और मामलों में अप्रत्याशित कमी देखने को मिली थी।

लेकिन इसके कुछ ही दिनों के बाद रूस के कुछ इलाको में ओमीक्रॉन के मामलों में तेजी से प्रसार हुआ और देश में अचानक संक्रमण दर बढ़ गई। कोरोना के बढे हुए ताजा आंकड़ों ने राष्ट्रपति पुतिन की चिंता बढ़ा दी है। इसी लिहाज से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें देश में स्वास्थ्य और सार्वजनिक चिकित्सकीय देखभाल प्रणाली को समय रहते मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button