यूपी में जल्द होगा योगी मंत्रीमंडल का विस्तार, राजभर और दारा बनेंगे मंत्री !

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार होना लगभग तय माना जा रहा है। जिसमे एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है और सायकिल की सवारी छोड़ कमल का दमन थामने वाले दारा सिंह चौहान को भी भी मंत्री बनाये जा सकते है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार होना लगभग तय माना जा रहा है। जिसमे एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है और सायकिल की सवारी छोड़ कमल का दमन थामने वाले दारा सिंह चौहान को भी भी मंत्री बनाये जा सकते है। ये कयास तब लगाए जा रहे है, जब शनिवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के साथ ही राजभर का प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा था। ठीक ऐसी ही स्थिति दारा सिंह चौहान को लेकर भी थी। मगर घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दारा सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दारा के राजनैतिक भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान को एमएलसी बनाकर योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा। एक तरफ जहां कुछ मौजूदा मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल होना लगभग तय है। दारा सिंह को एमएलसी बनाकर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं। ऐसे में फेरबदल से इंकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह होगा की राजभर और दारा सिंह चौहान योगी कैबिनेट में मंत्री बनने के सपने को पूरा कर पाते है या नहीं ?

Related Articles

Back to top button