वजीर का सिर काटने वाले के नाम पर रखा जहीर खान ने अपने बच्चे का नाम, सोशल मीडिया पर छाई पूर्व खिलाड़ी की पोस्ट

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के घर एक नया मेहमान आया है। उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने एक बच्चे को जन्म दिया है। दोनों अपने बच्चे के...

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस के साथ साझा किया। शेयर की गई तस्वीर में जहीर अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं सागरिका उनके पीछे खड़ी हैं।

इस तस्वीर के साथ जहीर ने लिखा—”प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।”

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। हरभजन सिंह ने लिखा, “आप दोनों को बधाई, वाहेगुरु मेहर करे।” वहीं अभिनेता अंगद बेदी ने भी “वाहेगुरु” कहकर आशीर्वाद दिया।

बच्चे के नाम ‘फतेह सिंह’ की चर्चा भी ज़ोरों पर है। बता दें कि इतिहास में फतेह सिंह नाम के दो प्रसिद्ध सिख योद्धा हुए हैं। इनमें से एक, गुरु गोविंद सिंह के सबसे छोटे पुत्र साहिबजादा फतेह सिंह थे, जो अपने भाई साहिबजादा जोरावर सिंह के साथ मुगल गवर्नर वज़ीर खान के आदेश पर शहीद हुए थे।

गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। 1705 में जब मुगलों ने उनका पीछा किया, तब उनकी पत्नी गूजरी देवी दो बेटों के साथ गुप्त स्थान पर छिपीं। वही बेटा फतेह सिंह आज भी भारत के इतिहास में बलिदान और साहस की मिसाल माने जाते हैं।

जहीर खान के बेटे का नाम इसी गौरवपूर्ण विरासत की याद दिलाता है।

Related Articles

Back to top button