दिल्ली में छठ पर्व पर नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, 19 नवंबर को ड्राई डे घोषित

दिल्ली में छठ पर्व पर नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, 19 नवंबर को रहेगा ड्राई डे

देश की राजधानी दिल्ली में छठ पर्व पर सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला दिल्ली सरकार ने लिया है। अत: 19 नवंबर को दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क आयुक्त ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि छठ पूजा के दिन शराब की दुकानें बंद करने की मांग कांग्रेस ने की थी।

19 नवंबर को ड्राई डे

दिल्ली एक्साइज कमिश्नर द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली में शराब पॉलिसी 2010 की धारा 52 के तहत राजधानी में ड्राई डे घोषित किया जा रहा है। यह नोटिस सभी लाइसेंस धारक दुकानदारों के लिए अनिवार्य है। बता दें कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने राज्य सरकार और एलजी से छठ पूजा के दिन ड्राई डे घोषित किए जाने की मांग किया था। उन्होंने आबकारी विभाग से पूर्वांचल के लोगों से माफी मांगते हुए 19 नवंबर को ड्राई डे घोषित करने के लिए कहा।

पूर्वांचल में छठ पर्व का विशेष महत्व

पूर्वांचल में छठ पर्व का विशेष महत्व है। दिल्ली में भी पूर्वांचल और बिहार के कई लोग स्थाई रूप से बसे हैं और पूरी आस्था के साथ यह पर्व मनाते हैं। राजधानी के हर एक कोने में इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यही कारण है कि समय के साथ-साथ पर्व से जुड़े बाजार का भी विस्तार हो रहा है। वर्तमान में कई ऐसे बाजार हैं जहां छठ पूजा से संबंधित सामान मिलते हैं।

बनाए गए 900 घाट

देश की राजधानी दिल्ली में छठ पूजा की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर 25 से 30 लाख लोग यहां पर पर्व को पूरी आस्था से मनाया जाता है। हर साल संख्या में वृद्धि हो रही है। इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए 900 घाट बनाए गए हैं। कई संस्थाएं पर्व को सफल बनाने में जुटे हैं। इस बार सेक्टर 11 में डीडीए ग्राउंड के पास 30 बनाए गए हैं। घाट पर गाय के दूध और गंगाजल का भी इंतजाम है। हवन की सुविधा भी है। जूते और चप्पलों को रखने के लिए स्टैंड बनाया गया है।

विशेष गंगा आरती का आयोजन 

यहां पर स्पेशल गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। बनारस से डमरू दल भी आ रहे हैं। 19 नवंबर की शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद स्पेशल आरती होगी। वहीं, 20 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आरती होगी। वेस्ट दिल्ली में डाबड़ी, मधु विहार जैसे कई बाजार हैं, जहां पर छठ पूजा से संबंधित खरीदारी कर सकते हैं। द्वारका सेक्टर 11 में घाट के पास ही सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button