दिल्ली में 9वीं राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिक सम्मेलन का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 9वीं नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजीज (NSS) कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाली यह उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी फिजिकली और वर्चुअली दोनों माध्यमों से जुड़ेंगे।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बलों के 850 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मौजूदा संवेदनशील मुद्दों, आतंकवाद, नारकोटिक्स और तकनीक के दुरुपयोग जैसी नई चुनौतियों पर व्यापक चर्चा करना है। इससे पहले 8वीं NSS कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी हाइब्रिड मोड में हुआ था, जिसमें सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई थी।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन देश विरोधी ताकतों की भूमिका, नारकोटिक्स तस्करी, एन्क्रिप्टेड ऐप्स के अवैध इस्तेमाल और भीड़ प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग पर केंद्रित सत्र आयोजित होंगे। वहीं दूसरे दिन सिविल एविएशन और पोर्ट सिक्योरिटी, वामपंथी उग्रवाद (LWE) तथा काउंटर टेररिज्म पर रणनीतिक चर्चा की जाएगी। यह वार्षिक कॉन्फ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2016 के निर्देशों के तहत आयोजित की जाती है, ताकि जमीनी स्तर के पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों के अनुभवों का उपयोग करके राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का ठोस समाधान निकाला जा सके।

Related Articles

Back to top button