
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पंचायत आजतक के मंच से अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख की जानकारी दी।
पत्नी डिंपल यादव और बच्चे भी रहेंगे साथ
पूर्व मंत्री पवन पांडे के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या पहुंचेंगे। यह दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा। अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे।
राम मंदिर के बाद हनुमानगढ़ी भी जाएंगे अखिलेश
अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव सबसे पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात साधु-संतों और महंतों से भी होगी। अखिलेश यादव संतों से आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।









