
लोकसभा चुनाव को चौथा चरण खत्म हो चुका है….अब पांचवे चरण की तैयारी तेज है..20 मई को होने वाले पांचवे चरण के मतदान में अमेठी और रायबरेली हॉट सीटों के साथ 14 सीटों पर वोटिंग होनी है….यह चरण इस लिए भी खास है क्योंकि रायबरेली और अमेठी से इस बार कांग्रेस ने नए प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं….रायबरेली से इस बार राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा मैदान में हैं….
कैसरगंज लोकसभा सीट पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं….क्योंकि यहां से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट कर भाजपा ने उनके लड़के करण भूषण को टिकट दिया है….बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के चलते इस बार उनका टिकट कटा…समाजवादी पार्टी ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है.
इसके अलावा लखनऊ के मोहनलालगंज सीट से भाजपा ने कौशल किशोर को मैदान में उतारा है….पिछले दिनों कौशल किशोर के लड़के की लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी…जिसके चलते केंद्रीय मंत्री काफी आलोचना हुई थी….
लखनऊ को बीजेपी का गढ़ माना जाता है…यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में हैं….वहीं सपा ने लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है….राजनाथ के लिए यहां से जीतना आसान नहीं….रविदास उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले हैं…
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का रण अब खत्म हो चुका है. पांचवे चरण के रण की तैयारी यूपी में चल रही है.प्रदेश की क्रीम सीटों पर महामुकाबला 20 मई को होने वाला है. देखने वाली बात हैं कि पांचवे चरण में कौन सी पार्टी अपने किस्मत को बुलंदियों पर ले जाती है. ये देखने वाली बात होगी.









