
रायबरेली- लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोरों शोरों से चुनावी मैदान में जुटे हुए है. उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी और विपक्षी दलों की ओर से चुनाव प्रचार चल रहा है.
इसी कड़ी में रायबरेली इंडिया गठबंधन की विशाल जनसभा की तैयारी हुई है.आज रायबरेली में विपक्ष के दिग्गज नेता पहुंचेंगे.सोनिया गांधी के साथ राहुल, प्रियंका मंच साझा करेंगे.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी साथ में मंच साझा करेंगे.मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ तेलंगाना सीएम भी मौजूद रहेंगे. जनसभा से कांग्रेस के समर्थन में वोट की अपील करेंगे.3 बजे सभी दिग्गज जनसभा को संबोधित करेंगे. मिल एरिया थाना क्षेत्र के ITI मैदान में कार्यक्रम होगा. ॉ
बता दें कि आज अमेठी में अखिलेश यादव, राहुल गांधी की जनसभा होगी. जामो में आज दोपहर 1 बजे अखिलेश-राहुल जनसभा करेंगे. केएल शर्मा के समर्थन में अखिलेश-राहुल जनसभा करेंगे.









