रायबरेली से BJP पर खूब बरसे Akhilesh Yadav, एक मंच पर साथ दिखे ‘UP के दो लड़के’…

अपने संबोधन में अखिलेश ने बीजेपी पर हमला साधते हुए कहा कि, "PM नरेंद्र मोदी जहां हैं हर जगह से अपना एक झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं।

उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जाने वाली रायबरेली में शुक्रवार यानी 17 मई को इंडिया गठबंधन ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव, राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी नजर आई। जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के समर्थन में वोट मांगते होते मंच से ही विपक्षी पार्टी BJP पर भी निशाना साधा।

अपने संबोधन में अखिलेश ने बीजेपी पर हमला साधते हुए कहा कि, “PM नरेंद्र मोदी जहां हैं हर जगह से अपना एक झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं। अब खुद PM  Modi भी देख लें, रायबरेली का राहुल गांधी से सच्चा रिश्ता है। यहां तो अब एक और एक ग्यारह हो गया है और जल्द ही यहां से BJP ‘नौ दो ग्यारह’ होने वाली है।”

इस दौरान अखिलेश ने आगे कहा कि, “रायबरेली ने इस जनसैलाब से अपनी राय तय कर दी है। यहां की एक ही राय बीजेपी यहां से जाए। पिछले चार चरणों में बीजेपी चारों खाने चित हो गई है और अब रायबरेली में उमड़ा ये जनसैलाब इसका उदहारण है कि राहुल गांधी यहां से रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले हैं।”

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रायबरेली में चुनावी मंच से आगे कहा कि, ” BJP वालों ने जब से सुना है कि INDIA गठबंधन गरीबों के लिए काम करने जा रहा है, तब से ही BJP के लोग घबराए हुए हैं और तभी से उन लोगों ने राहुल गांधी जी के ‘खटाखट-खटाखट’ की नकल करना शुरू कर दिया है।”

Related Articles

Back to top button