चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद PM मोदी का स्पेशल प्लान,विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान

1 जून को वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव की जंग के 4 जून को नतीजे आएंगे. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज कन्याकुमारी जाएंगे.

दिल्ली- लोकसभा चुनाव के आज अंतिम और सातवें चरण के प्रचार का समापन हो जाएगा.इसलिए बीजेपी और विपक्षी गुट के नेता आखिरी प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है. इस चरण में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.

1 जून को वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव की जंग के 4 जून को नतीजे आएंगे. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज कन्याकुमारी जाएंगे. चुनाव प्रचार के समय सीमा के खत्म होने के बाद पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे.

ये भी जानकारी मिली है कि जिस चट्टान पर प्रधानमंत्री ध्यान करेंगे, उसका विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव था और यह भिक्षु के जीवन में गौतमबुद्ध के लिए सारनाथ के समान ही महत्व रखता है.पूरे देश में घूमने के बाद विवेकानन्द यहीं पहुंचे थे और तीन दिनों तक ध्यान किया था.उन्होंने यहां विकसित भारत का सपना देखा था.

रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कन्याकुमारी जाएंगे. पीएम के वहां पहुंचने का समय शाम करीब 4:35 बजे है. वहां वह सूर्यास्त देखेंगे और फिर ध्यान में बैठेंगे. वह 1 जून को दोपहर 3:30 बजे कन्याकुमारी से लौटेंगे.

Related Articles

Back to top button