
दिल्ली- लोकसभा चुनाव का परिणाम कल आने वाला है,इससे पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है.लेकिन चुनावी नतीजों के आने से पहले ही अमूल का दूध महंगा हो गया है.
देश भर में अमूल दूध आज से महंगा हुआ है. अमूल दूध के दामों में 2 रुपये की वृद्धि की गई है.आज सुबह से बढ़ी हुई दरें लागू हुईं है. अब एक लीटर दूध के देने 66 रुपये होंगे.
दिल्ली – आज से महंगा हुआ देश भर में अमूल दूध
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 3, 2024
➡अमूल दूध के दामों में 2 रुपये की वृद्धि
➡आज सुबह से बढ़ी हुई दरें लागू हुईं
➡अब एक लीटर दूध के देने होंगे 66 रुपये#Delhi | Amul pic.twitter.com/MWJUhDDrkf
बढ़े हुए दामों को लेकर भी अमूल कंपनी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. इसको लेकर अमूल ने कहा कि बढ़े दाम में 3-4% की बढ़ोतरी हुई है, जो फूड इलेशन से भी काफी कम है.इससे पहले फरवरी 2023 से दाम नहीं बढ़े थे, इस बढ़ोतरी जरुरी थी.
इसके अलावा अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन जीसीएमएमएफ ही करती है. जीसीएमएमएफ के प्रबंधन निदेशक जयन मेहता ने कहा कि अमूल ब्रांड के तहत सभी प्रकार के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पिछली बार जीसीएणएमएफ ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी.उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए यह वृद्धि जरूरी है.









