भारत-श्रीलंका के बीच T20 सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के एक खिलाड़ी की तबियत खराब हो गई है, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं यह कयास लगाया जा रहा है कि वह भारत के खिलाफ पहला T20 मैच नहीं खेल पाएगा।
श्रीलंका क्रिकेट ने किया पोस्ट
श्रीलंका क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की है। जिसमें बताया गया कि बिनुरा फर्नांडो के सीने में संक्रमण होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनकी जगह टीम में रमेश मेंडिस को स्टैंडबॉय की तरह शामिल किया गया है।
ये है श्रीलंका का स्क्वॉड
चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, चामिंडु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो (रमेश मेंडिस, स्टैंडबाय खिलाड़ी), दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना और डुनिथ वेलालगे।