मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत पीएम मोदी ने दी बधाई, 12 साल बाद भारत ने शूटिंग प्रतिस्पर्धा में जीता मेडल

भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल का खाता खुल गया है। आपको बता दें मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्ट शूटिंग के फाइनल में कुल 221.7 अंक मिले हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस आयोजित ओलंपिक 2024 में भारत को अपना पहला मेडल मिला है। मनु भाकर ने वीमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्च मेडल जीता है। इसी के साथ भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल का खाता खुल गया है। आपको बता दें मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्ट शूटिंग के फाइनल में कुल 221.7 अंक मिले हैं। वहीं मेडल जीतने पर मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कई लोगों ने बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल मिलने पर राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए मनु भाकर को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि मनु भाकर शूटिंग स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाली भारतीय महिला है। देश को उन पर गर्व है। साथ ही लिखा कि उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों विशेषकर महिला खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कामना किया है कि मनु भाकर भविष्य में उपलब्धियों की नई उचाईयों को छुएँ।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई देते हुए लिखा कि यह एक ऐतिहासिक मेडल है। साथ ही लिखा कि यह मेडल इसलिए भी विशेष है, क्यों कि शूटिंग स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

गृहमंत्री ने X पर पोस्ट किया शेयर

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी X पर पोस्ट शेयर करते हुए मनु भाकर को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

गौतम गंभीर ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए मनु भाकर को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि मनु भाकर ने इंडिया को गौरवान्वित किया है।

12 साल बाद भारत ने जीता मेडल

शूटिंग प्रतिस्पर्धा में भारत ने 12 साल बाद ओलंपिक में कोई मेडल जीता है। आपको बता दें साल 2012 में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में गगन नारंग और दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल जीता था।

Related Articles

Back to top button