Women Asia Cup Final: भारत को 8 विकेट से मिली करारी हार, श्रीलंका ने पहली बार खिताब पर किया कब्जा

श्रीलंका महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। वहीं श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप का खिताब जीता है।

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबला दांबुला स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। आपको बता दें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 165 रन बनाई। वहीं 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पहली बार जीता खिताब

श्रीलंका महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। वहीं श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप का खिताब जीता है। आपको बता दें मैच में श्रीलंका का पहला विकेट बहुत जल्द ही गिर गया था, जिसमें विश्मी गुनारत्ने 3 गेंद में 1 रन बनाकर रन आउट हो गई। हालांकि, कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की जोड़ी ने कमाल की पारी खेली। इस दौरान दोनों के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान चमारी अट्टापट्टू ने 43 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से कुल 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 69 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत नहीं जीत पाया 8वां खिताब

महिला एशिया कप में भारतीय टीम 9वीं बार फाइन मैच खेली रही थी। भारतीय क्रिकेट फैंस को ये उम्मीद थी की भारत आसानी से 8वीं बार खिताब पर कब्जा कर लेगा। लेकिन श्रीलंका की टीम ने इस पर विराम लगा दिया। आपको बता दें इस टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं हारा था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button