
UP T20 League: IPL की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में UP T20 लीग के दूसरे सीजन के लिए सोमवार को क्रिकेटरों की नीलामी की गई। इस नीलामी में भुवनेश्वर कुमार को सबसे ज्यादा दामों में बिके। बता दें 7 लाख की बेस प्राइज वाले भुवनेश्वर कुमार को लखनऊ फाल्कंस ने 30.25 लाख रूपए में खरीदा। बता दें दूसरे सीजन की शुरूआत 25 अगस्त से होने वाला है। वहीं लीग का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।
सबसे महंगे खिलाड़ी रहे भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार को खरीदने के लिए मेरठ मेवरिक्स काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स काफी होड़ देखने को मिली। लेकिन अंत में बाजी लखनऊ फाल्कंस ने मारी। UP T20 लीग के दूसरे सीजन के नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार रहे हैं।
दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी शिवम मावी
IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। शिवम मावी को काशी रूद्रास ने 20.5 लाख रूपए में खरीदा। वहीं 3.50 लाख बेस प्राइस वाले लखनऊ के शौर्य सिंह को कानपुर सुपरस्टार्स ने 16.75 लाख रूपए में खरीदा। UP T20 लीग के दूसरे सीजन में शौर्य सिंह तीसरे सबसे ज्यादा दामों में खरीदे गए हैं।
पीयूष चावला इतने में खरीदे गए
मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले पीयूष चावला को बेस प्राइस पर खरीदा गया है। इसके अलावा यूपी के गेंदबाज यश दयाल को भी बेस प्राइस पर ही खरीदा गया। आपको बता दें पीयूष चावला 2016 के बाद यूपी में वापसी की। वहीं 7 साल तक उन्होंने गुजरात के लिए खेल रहे थे।









