
भारत-श्रीलंका के बीच तीसरे T20 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। सैमसन लगातार दो T20 मैचों में गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। तीसरे T20 मैच में संजू सैमसन ने 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
संजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे T20 मैचों की सीरीज में दूसरे और तीसरे मैच में संजू सैमसन गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। वहीं, संजू सैमसन एक साल में 3 बार शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। इस लिस्ट में युसूफ पठान, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
एक साल में T20I में सबसे ज्यादा बार गोल्डन खिलाड़ी
- युसूफ पठान- 3 बार- 2009
- रोहित शर्मा- 3 बार- 2018
- रोहित शर्मा- 3 बार- 2022
- विराट कोहली- 3 बार- 2024
- संजू सैमसन- 3 बार- 2024
जीरो पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर
इसी के साथ संजू सैमसन का नाम गोल्डन का शिकार होने वाले दूसरे भारतीय विकेट कीपर बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऋषभ पंत का नाम दर्ज है। बता दें पंत 54 पारियों में कुल 4 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। वहीं संजू सैमसन 11 पारियों में 3 बार जीरो रन पर आउट हो गए।
T20I में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक भारतीय विकेटकीपर
- ऋषभ पंत- 4 बार
- संजू सैमसन- 3 बार
- जितेश शर्मा- 1 बार
- केएल राहुल- 1 बार
- ईशान किशन- 1 बार
- महेंद्र सिंह धोनी- 1 बार









