अब हिमंता बिस्वा और ममता बनर्जी में ठनी, हिमंता ने ममता को दी चेतावनी

कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में राजनीति चरम पर है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चल रहा है।

कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में राजनीति चरम पर है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चल रहा है। बता दें कि कोलकाता मे जो हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उसपर मायावती ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पश्चिम बंगाल जलेगा तो असम और दिल्ली भी जलेंगे। उनके इसी बयान को लेकर राजनीति खूब हो रही है। साथ ही इसपर अब पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने। उन्होंने ममता के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि दीदी असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। हमें अपनी लाल आखें मत दिखाइए। अपनी विफलता की राजनीति से भारत में आग लगाने की कोशिश मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता। बता दें कि हिमंता बिस्वा के अलावा उनपर असम के भाजपा नेता पीयूष हजारिका पर ने भी निशाना साधा और कहा कि ममता अपने राज्य में कानून व्यवस्था को संभाल नहीं सकतीं और हमें धमका रहीं हैं। असम में ऐसा नहीं होने वाला मैं आपको आश्वस्त करता हूं।

Related Articles

Back to top button