बिजनौर में कब्र खोदकर इमाम की गर्दन काटकर ले गए संदिग्ध, गांव में मचा हड़कंप, आलाअधिकारी मौके पर मौजूद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां नामचीन इमाम सैफुर्रहमान की कब्र खोदकर गर्दन काटकर सिर गायब कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां नामचीन इमाम सैफुर्रहमान की कब्र खोदकर गर्दन काटकर सिर गायब कर दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, पूरा मामला बिजनौर के हलदौर थाना क्षेत्र के खारी गांव का है, जहां सोमवार को 2 महीने पहले हुई मौत के बाद दफनाए गए नामचीन इमाम की कब्र खोदकर कुछ संदिग्ध गर्दन काटकर ले गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। मौके पर पुलिस को तंत्रक्रिया की सामग्री भी पड़ी मिली है। जानकारी के अनुसार नामचीन इमाम की दो माह पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें क्षेत्र के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया था। कुछ शरारती तत्वों ने रविवार की रात कब्र की खोदाई कर सफुर्रहमान की गर्दन ले गए।

इस बात का पता तब चला जब कुछ ग्रामीण सोमवार सुबह कब्र पर गए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि कब्र के पास से अगरबत्ती, धूपबत्ती, केले के फूल आदि मिले हैं। वहीं ग्रामीण किसी तांत्रिक द्वारा घटना होना बता रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह, हल्दौर थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मौजूद है , साथ ही फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सैंपल इकट्ठे कर अपने साथ ले गई।

Related Articles

Back to top button