“संयमित होकर बयानबाजी करें…”, जयंत चौधरी पर संगीत सोम के बयान पर बोले मंत्री कपिल देव अग्रवाल

कपिल देव अग्रवाल ने संगीत सोम के द्वारा आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर किए गए हमले पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन...

संगीत सोम के बयानों ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा बड़ा दिया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों के ऊपर दिए गए बयान पर संगीत सोम को सलाह दी है। उन्होंने कहा संगीत सोम को संयमित होकर बयानबाजी करनी चाहिए।

कपिल देव अग्रवाल ने संगीत सोम के द्वारा आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर किए गए हमले पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल के साथ है। हमने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा, विधानसभा की 10 सीटों पर जो उप चुनाव होना है वहाँ भी गठबंधन से लड़ रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने भारत समाचार से बातचीत में सोमवार को हो रही पार्टी बैठक के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में तमाम वर्गों को जोड़ने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। भाजपा चाहती है ज़्यादा से ज़्यादा वर्ग के लोग BJP के साथ जुड़े। विधायक, जिला अध्यक्ष प्रभारी आज की बैठक में मौजूद रहेंगे। डॉक्टर ,वक़ील ,व्यवसायी ,प्रोफ़ेशनल ,रिक्शा चलाने वाले ,व्यापारी ,महिला किसान ,तमाम लोगों तक पहुँचने के लिए भाजपा की आज की बैठक में रणनीति बनायी जाएगी।

हिज़बुल्ला की हत्या पर शोक मनाने वालों को लेकर कपिल अग्रवाल ने कहा, समाज को तोड़ने वाले ये लोग कौन है। वे आतंकवादियों के साथ है। क़ानून को संरक्षण देने का काम करता है ये सब चीज़ें सरकार के रडार पर है और जैसे आवश्यकता होगी वैसी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button