
मुज़फ्फरनगर– बेटी के शादी की तैयारियां पूरी थी….दुल्हन भी मेहंदी लगाकर बैठी थी. पर बारात नहीं आई…वजह भी आप समझ ही गए होंगे.दहेज और दहेज में मिलने वाला सामान…उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में दुल्हन बारात का इंतजार करती रही पर दूल्हे ने ट्रैक्टर-बुलेट बिना निकाह को इंकार कर दिया.बारात ना आने पर परिवार वालों को झटका लग गया.लड़की के परिजनों ने 20 लाख के नुकसान का आरोप लगाया.दहेज लोभियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा का मामला है .
बुलेट न मिलने पर बारात के न आने का मामला इस तरह
दरअसल, मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी शकील की पुत्री रहनुमा का रिश्ता बीते 9 दिसम्बर को बुढाना सर्किल के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी जुनैद पुत्र वाजिद से हुआ था. 22 दिसम्बर दिन रविवार को दोपहर में बारात आनी तय हुई थी.रहनुमा के परिजन शादी की तैयरियों में लग गये थे. उधर रहनुमा भी दुल्हन बनने का सपना संजोए हुए थी.हाथों में मेंहदी लगाए बिल्कुल तैयार थी.
दो हजार के करीब लोगों व रिश्तेदारों की दावत कर दी गयी थी. दहेज का सभी सामान आ गया था.शादी के कार्ड भी बंट चुके थे. बारात आने वाली थी लेकिन दुल्हन की खुशी उस समय चकनाचूर हो गई. जब पिता से दहेजलोभी ससुरालियों ने शादी की तैयारियों के बीच बीती शनिवार को दहेज में ट्रेक्टर, रुटरी, बुलेट और बाइक की डिमांड कर डाली और कहा कि जब ये चारों सामान दहेज में मिलेंगे तब बारात आएगी। ये सुनकर दुल्हन के परिजनों में कोहराम मच गया.शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गयी. पीड़ित ने थाना रतनपुरी में दहेजलोभी वाजिद, पुत्र मासूम अली, जुनैद पुत्र वाजिद, नुसरत पत्नी वाजिद, नावेद व साइम पुत्र वाजिद निवासीगण गांव हरसौली थाना शाहपुर के विरुद्ध तहरीर दी है.









