खली ने भी लगाई संगम में डुबकी, फैन ने कहा कुछ ऐसा हस्ते-हस्ते हो जाएंगे लोटपोट

महाकुंभ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। आस्था की भावना लोगों में इतनी है कि सुबह शाम रात का किसी को भी ध्यान नहीं।

महाकुंभ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। आस्था की भावना लोगों में इतनी है कि सुबह शाम रात का किसी को भी ध्यान नहीं। इस बीच भगदड़ भी मची जिसमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आई। हालांकी, डुबकी लगाने वालों को तांता अभी भी लगा ही हुआ है। अब तक करीब 20 करोड़ लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। वहीं इस बीच पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर ग्रेट खली भी महाकुंभ मेले में पहुंचे। उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान किया जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

खली को देखने के लिए लगा जमघट

वहीं खली को जब लोगों ने देखा तो एक जमघट सा लग गया। खली जब संगम तट के किनारे बैठे हुए थे तो उन्हें देख कई लोग उनके पास आ गए। इस दौरान उनके साथ तस्वीरें खींचवाने और वीडियो बनाने वालों की होड़ लग गई। हालांकि, जो सबसे अनोखी बात देखने को मिली वो कि खली बिना किसी पर्सनल सिक्योरिटी के आए थे। जिसे देखकर एक चीज़ तो साफ हो गई कि उन्होंने VIP क्लचर का सीधे तौर पर बॉयकौट किया था।

Related Articles

Back to top button