लोकदल ने अपनी शक्ति को और बढ़ाने के लिए किया संगठन विस्तार, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने की सदस्यता ग्रहण

आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में, पार्टी कार्यालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

लखनऊ: आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में, पार्टी कार्यालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। डॉ. सर्वेश त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया। इसके अलावा, शरद वार्ष्णेय, श्री चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

समारोह के दौरान पार्टी के आगामी चुनावी रणनीति पर भी गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी चुनाव में पार्टी एक मजबूत स्थिति में रहेगी और जनता के बीच अपनी पकड़ को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Related Articles

Back to top button