Monsoon Update: इन राज्यों में बरसेंगे बादल, कई जगहों पर प्री-मॉनसून के भी आसार

Monsoon Update: देश के कई अलग-अलग क्षेत्रों में मॉनसून के अच्छे खासे आसार अभी से देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में प्री-मॉनसून तो वहीं कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश हुई भी है।

Monsoon Update: देश के कई अलग-अलग क्षेत्रों में मॉनसून के अच्छे खासे आसार अभी से देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में प्री-मॉनसून तो वहीं कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश हुई भी है। मैदानी क्षेत्रों में आगामी दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, वहीं कई स्थानों पर आंधी के साथ प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह मौसम परिवर्तन एक सप्ताह से अधिक समय तक बना रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे हिमपात का असर दो से तीन दिनों में मैदानी इलाकों में महसूस होने लगेगा। पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बिहार और झारखंड में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इस बदले मौसम के कारण तापमान में अगले एक सप्ताह तक कोई बड़ी वृद्धि नहीं देखी जाएगी।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी

वैसे तो मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। खासतौर पर राजस्थान और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। इसके अलावा यूपी, बिहार के लिए भी चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन पहाड़ों पर हुए हिमपात के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है।

मैदानी इलाकों में हुई बारिश

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। कई जगहों पर आंधी-पानी भी आया है। आईएमडी के अनुसार पश्चिम की ओर से आ रही गर्म और पूर्व की ओर से आ रही नमी युक्त हवा के टकराने से उत्तर-पश्चिम हिस्से में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button