Operation Sindoor की सफलता का जश्न: UP में आज से शुरू होगी बीजेपी की ‘तिरंगा यात्रा’

बीजेपी उत्तर प्रदेश में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने के लिए आज से तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Lucknow: BJP आज से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा मुख्यमंत्री के आवास पांच कालिदास मार्ग से गांधी प्रतिमा तक जाएगी।

बीजेपी के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान भारतीय सेना के वीरता और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के हर कोने में भारतीय सेना के योगदान और सुरक्षा के महत्व को उजागर करेगी।

तिरंगा यात्रा 15 मई को महानगरों में जाएगी, फिर 16 और 17 मई को जिला स्तर पर यात्रा आयोजित होगी। 18 से 23 मई तक विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिससे बीजेपी गांवों और छोटे कस्बों में भी अपनी पहुंच बनाएगी।

यात्रा का कार्यक्रम:

  • 15 मई: यात्रा महानगरों तक पहुंचेगी।
  • 16-17 मई: जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
  • 18-23 मई: विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालकर बीजेपी गांवों और ब्लॉकों तक अपनी पहुंच बनाएगी।

इस यात्रा में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख लोग भी शामिल होंगे। इस अभियान के जरिए बीजेपी का उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना के योगदान को आम लोगों तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button