भारत समाचार की खबर पर लगी मुहर, पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को बनाया गया यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2023 और संशोधित आदेश 2025 के तहत की गई है। भारत समाचार ने खबर को अपने चैनल पर आदेश जारी होने से पहले ही प्रसारित किया था, अब आदेश जारी होने के बाद खबर पर मुहर तग गई है।

सरकारी आदेश में बताया गया है कि प्रशांत कुमार का कार्यभार बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के तहत टीचर भर्ती और अन्य चयन प्रक्रियाओं के संचालन में रहेगा। संयुक्त आयोग बनाने का उद्देश्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और कुशल बनाना है।

इस आदेश के साथ ही सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए और आदेश की 50 प्रतियां शासन को उपलब्ध कराई जाएं।

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार की नियुक्ति से आयोग में अनुभव और प्रशासनिक कुशलता का योगदान मिलने की उम्मीद है। यह कदम शिक्षा विभाग की भर्तियों में अनुशासन और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button