
Delhi: राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं देखने को मिलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और बताया कि अगले कुछ घंटों में और तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
बता दें, मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्पन्न हुई है, जो दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। ओले गिरने और बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर जलभराव और यातायात में परेशानी हो सकती है।
दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बाहर निकलने से बचें और गाड़ियों में रुक-रुक कर यात्रा करें। इसके अलावा, लोगों से अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गई है, क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।







