
दिल्ली- इस वक्त लोकसभा में खूब जोरदार हंगामा चल रहा है. डोकलाम के जिक्र पर लोकसभा में भारी हंगामा जारी है. हंगामा इतना ज्यादा हो रहा है कि सदन के अंदर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हावी हो रहा है….
इस दौरान गृह मंत्री ने राहुल के बयान पर आपत्ती जताई और राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ की किताब का हवाला दिया….राहुल गांधी की अमित शाह, राजनाथ सिंह से सभी में बहस जारी है…राजनाथ सिंह ने भरे सदन में कहा कि राहुल बिना तथ्यों के बात ना करें. बिना छपी पुस्तक का जिक्र गैरवाजिब.
वहीं राहुल के बयान का अमित शाह ने विरोध किया. अमित शाह ने कहा- राहुल एक मैगजीन की रिपोर्ट पढ़ रहे हैं….इसी बीच में राहुल गांधी के समर्थन में अखिलेश खड़े हुए. अखिलेश यादव बोले- चीन का मुद्दा गंभीर है. राहुल गांधी को बयान पढ़ने दिया जाए…
इसके बाद में राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही है. नरवणे की रिपोर्ट सरकार पब्लिश नहीं होने दे रही. इसमें ऐसा क्या लिखा है कि मुझे रोक रहे हैं.









