Jaahnavi Kandula Death: अमेरिका में जान गंवाने वाली जाह्नवी के परिवार को मिला इतने करोड़ का मुआवजा

सिएटल की सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा, "यह हादसा दिल दहला देने वाला था और इस वित्तीय समझौते से परिवार को कुछ हद तक संतोष मिल सके, यही हमारी आशा है।"

Jaahnavi Kandula Death: अमेरिका में पुलिस की लापरवाही के कारण जान गंवाने वाली आंध्र प्रदेश के कर्नूल की बेटी जाह्नवी कंदुला के परिवार को बड़ी राहत मिली है। सिएटल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को करीब 262 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह फैसला जनवरी 2023 में हुए हादसे के बाद लिया गया, जिसमें जाह्नवी सड़क पार करते समय पुलिस पेट्रोल कार की टक्कर से अपनी जान गंवा बैठी थीं।

हादसे के बाद सिएटल पुलिस अधिकारी डेनियल आउडरर द्वारा की गई अमानवीय टिप्पणी ने दुनियाभर में आक्रोश पैदा कर दिया था। मामले में प्रशासन ने लापरवाही स्वीकार करते हुए मुआवजा देने का निर्णय लिया। सिएटल की सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा, “यह हादसा दिल दहला देने वाला था और इस वित्तीय समझौते से परिवार को कुछ हद तक संतोष मिल सके, यही हमारी आशा है।”

जानकारी के अनुसार, जाह्नवी कंदुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में मास्टर डिग्री कर रही थीं। जनवरी 2023 में एक पुलिस अधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी थी, जबकि अधिकारी ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे। उनका वाहन 40 किमी/घंटा की सीमा में 119 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रहा था।

Related Articles

Back to top button