WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जल्द आएगा ‘Username’ फीचर

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने लिए एक यूनिक हैंडल या यूज़रनेम बना सकेंगे, जैसे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर होता है।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही ऐसा फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर साझा किए भी चैट, कॉल और कनेक्ट कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, WhatsApp अब ‘यूज़रनेम सिस्टम’ पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने लिए एक यूनिक हैंडल या यूज़रनेम बना सकेंगे, जैसे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर होता है। इससे लोगों को अपनी पहचान साझा करने के लिए मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी के लिहाज से होगा। यूजर्स अब अपने नंबर को सुरक्षित रखते हुए नए लोगों, ग्रुप्स और बिजनेस से आसानी से जुड़ सकेंगे। साथ ही, इससे स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर जून 2026 तक ग्लोबल स्तर पर रोलआउट किया जा सकता है। शुरुआत में इसे चुनिंदा मार्केट्स में टेस्ट किया जाएगा, जिसमें भारत और ब्राजील जैसे बड़े बाजार शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा WhatsApp अपने बिजनेस मॉडल में भी बदलाव की तैयारी कर रहा है। कंपनी फेसबुक की तरह विज्ञापन आधारित मॉडल और डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम पर भी काम कर सकती है, जिससे बिजनेस यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव देने के लिए लाया जा रहा है। WhatsApp ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में इस फीचर से जुड़ी और भी जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button