लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर गिरी गाज, सीएम की नाराजगी के बाद पूरा थाना लाइन हाजिर

लखनऊ में मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद गौतमपल्ली थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर। एक व्यक्ति से 2.5 लाख वसूलने का आरोप, जांच के बाद बड़ा एक्शन।

लखनऊ में मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद गौतमपल्ली थाना के पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह समेत सभी दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास के थाने के सभी पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति से 2.5 लाख रुपये वसूलने का आरोप था, जिसके बाद सीपी की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पूरे थाना स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया है। इस घटना ने लखनऊ पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button