
आज के समय में बिजली की बचत करना सिर्फ हमारे बजट के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है। इस दिशा में LED बल्ब एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं। पुराने पारंपरिक बल्बों की तुलना में LED बल्ब 80 से 90% कम बिजली खर्च करते हैं और अधिक समय तक चलते हैं। हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर भ्रमित होते हैं कि अगर 9 वॉट का LED बल्ब पूरे दिन जलाया जाए तो महीने के अंत में बिजली बिल पर क्या असर पड़ेगा। चलिए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
9 वॉट LED बल्ब कितनी बिजली खर्च करता है?
आजकल LED बल्ब का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि ये कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं। मान लीजिए आपके घर में 9 वॉट का LED बल्ब है और उसे पूरे दिन यानी 24 घंटे जलाया जाता है। अब, सबसे पहले इसे किलोवॉट (kW) में बदलते हैं, क्योंकि बिजली का बिल यूनिट (kWh) में आता है।
9 वॉट = 0.009 किलोवॉट (kW)
अब, अगर यह बल्ब पूरे 24 घंटे जलता है तो इसकी कुल बिजली खपत होगी:
0.009 × 24 = 0.216 यूनिट (kWh)
यानी, एक दिन में 9 वॉट का LED बल्ब केवल 0.216 यूनिट बिजली खर्च करता है, जो कि बेहद कम है। अगर आपके इलाके में बिजली की कीमत 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो एक दिन का खर्च 0.216 × 8 = 1.73 रुपये होगा। इसका मतलब है कि पूरे दिन बल्ब जलाने पर भी खर्च 2 रुपये से कम ही आता है।
महिने में कितना बिजली बिल आएगा?
अगर 9 वॉट का LED बल्ब रोज 24 घंटे जलता है, तो महीने भर का खर्च होगा:
1.73 × 30 = 52 रुपये
यह आंकड़ा दिखाता है कि यदि आपके घर में एक 9 वॉट का LED बल्ब लगातार पूरे महीने जलता रहे तो आपकी बिजली की खपत लगभग 50 से 55 रुपये तक होगी। यह साबित करता है कि LED बल्ब एक सस्ता और ऊर्जा बचाने वाला विकल्प है, जो लंबे समय में आपकी बिजली की लागत को कम करता है।









