SEBI ने लॉन्च किए 3 नए IT प्लेटफॉर्म, डिजिटल निगरानी और साइबर सुरक्षा होगी मजबूत

डेस्क : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बाजार नियमन और साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नए डिजिटल आईटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। ये कदम 24 मार्च को SEBI चेयरमैन द्वारा उठाया गया, जबकि इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेस रिलीज़ में दी गई।

इन नई पहलों में SUPCOMS, ई-एडज्यूडिकेशन पोर्टल और साइबर-सेक ऑडिट कंप्लायंस (C-SAC) शामिल हैं। इनका उद्देश्य कम्युनिकेशन सिस्टम को सरल बनाना, कानूनी प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से सक्षम करना और रेगुलेटेड संस्थाओं की साइबर सुरक्षा निगरानी को और मजबूत करना है।

SUPCOMS को एक यूनिवर्सल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जो ईमेल आधारित पारंपरिक सिस्टम की जगह लेगा। इससे सभी आधिकारिक संवाद एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगे और एक मजबूत ऑडिट ट्रेल तैयार होगा।

वहीं, ई-एडज्यूडिकेशन पोर्टल को क्वासी-ज्यूडिशियल प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए संबंधित संस्थाएं शो कॉज नोटिस देख सकेंगी, जवाब जमा कर सकेंगी और ऑनलाइन हियरिंग में हिस्सा ले सकेंगी।

इसके अलावा AI आधारित C-SAC प्लेटफॉर्म साइबर ऑडिट रिपोर्ट का विश्लेषण कर कमियों, जोखिम क्षेत्रों और कंप्लायंस गैप की पहचान करेगा। यह सिस्टम जोखिम-आधारित निगरानी को बेहतर बनाएगा और SEBI की रेगुलेटरी क्षमता को मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button