“नोएडा में जो हुआ प्रशासन, सरकार जिम्मेदार”, अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान…

अमेठी में अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और मजदूरों की स्थिति को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कई सवाल उठाए।

Uttar-Pradesh: अमेठी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय, महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

बता दें, अखिलेश यादव ने नोएडा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जो भी हुआ, उसके लिए प्रशासन और सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मजदूरों की मांगों को आखिर क्यों अनसुना किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है, तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक मजदूरों की स्थिति मजबूत नहीं होगी, तब तक उद्योग और कारखाने सही तरीके से नहीं चल सकते।

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार केवल एक ही तंत्र पर विश्वास करती है और जनता की समस्याओं से दूरी बनाए हुए है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

Related Articles

Back to top button