UP News: अम्बेडकरनगर में ईंट से कूचकर घर के भीतर चार नाबालिग बच्चों की हत्या, आरोपी महिला फरार…

अंबेडकरनगर में एक चौंकाने वाली घटना में, चार नाबालिग बच्चों की ईंट से बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है और पुलिस जांच कर रही है।

Ambedkar Nagar: उत्तर- प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के भीतर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी महिला ने बच्चों को ईंट से कूचकर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद वह मौके से फरार हो गई।

बता दें, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। फॉरेसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घिनौनी वारदात के बाद सब हिल गए हैं। चारों मृतक बच्चे नाबालिग बताए जा रहे है। पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना इलाके में तनाव का कारण बन गई है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button