एयरपोर्ट पर लंबी कतारों से मिलेगी राहत, अमित शाह ने दिए कई बड़े निर्देश, चेक-इन से इमिग्रेशन तक बनेगा नया फ्रेमवर्क

अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं और एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों से परेशान रहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। इन बदलावों का मकसद चेक-इन से लेकर सिक्योरिटी चेक और इमिग्रेशन तक के पूरे सफर को तेज़, आसान और हाई-टेक बनाना है।

यात्रियों का समय बचेगा

वही अमित शाह ने निर्देश दिया है कि देश के सभी हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से स्वचालित एक्स-रे ट्रे रिटर्न सिस्टम (एटीआरएस) लगाया जाए। इस सिस्टम के जरिए सुरक्षा जांच के दौरान इस्तेमाल की गई ट्रे अपने आप वापस आ जाएगी. इससे यात्रियों का समय बचेगा, भीड़ कम होगी और कर्मचारियों पर निर्भरता कम होगी। इसके साथ ही नवनिर्मित हवाईअड्डों पर यह सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने के लिए मानक तय किये जायेंगे.

किसी भी जहग यात्रियों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए – अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर किसी भी जहग यात्रियों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए, इसके लिए प्रवेश द्वार, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा स्क्रीनिंग लेन और आव्रजन काउंटर के बीच बेहतर समन्वय के साथ एक व्यापक ढांचा बनाया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रत्येक स्पर्श-बिंदु पर यात्रियों की आवाजाही को तेज़ और सहज बनाना है।

अगले दो वर्षों में 62 हवाई अड्डों का उन्नयन किया जाएगा

बैठक में अमित शाह ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन 21 हवाई अड्डों और अन्य 41 हवाई अड्डों सहित कुल 62 हवाई अड्डों का विकास अगले दो वर्षों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन हवाई अड्डों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जहां यात्रियों की संख्या अधिक है। इसके अलावा प्रत्येक हवाई अड्डे पर यात्रियों और उड़ानों की संख्या के आधार पर एयरोब्रिज की संख्या भी तय करने के निर्देश दिए गए।

बैगेज ड्रॉप और आव्रजन सुविधाओं में सुधार किया जाएगा

बैगेज ड्रॉप की सुविधा फिलहाल देश के 16 प्रमुख हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। अब इसे अधिक यात्री संख्या वाले अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तक विस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही 2027 तक सभी राज्य मुख्यालयों में एफआरआरओ कार्यालय शुरू करने और अगरतला और जेवर हवाई अड्डों पर आव्रजन चौकियां जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

यात्रियों को तेज और आसान सफर मिलेगा

अमित शाह ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय टिकट बुक करते समय यात्रियों को फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर्स प्रोग्राम (FTI-TTP) के लिए एक व्हाट्सएप संदेश भेजना चाहिए ताकि अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके अलावा पीक सीजन के दौरान यात्रियों को होने वाली देरी का आकलन करने और उसे कम करने के लिए थर्ड पार्टी स्टडी कराने के भी निर्देश दिए गए हैं ।

Related Articles

Back to top button