
पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन के आखिरी दिन सोमवार को डीएम कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बता दे कि तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीना मानवी को पुलिस ने नॉमिनेशन फाइल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया।
धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पटना कलेक्ट्रेट परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए माहौल अफरा-तफरी वाला हो गया। पुलिस के मुताबिक, वीना मानवी के खिलाफ कोर्ट ने धोखाधड़ी (सेक्शन 420) के एक मामले में नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था।
पुलिस ने इसी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम पहुंची तो वीना मानवी वहां से निकलने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन पुलिस ने थोड़ी मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।
वीना मानवी विरोध करती रहीं
बता दे कि गिरफ्तारी के दौरान वीना मानवी विरोध करती रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई।
छोड़ने की गुहार लगाती रही
वही उनका कहना था कि उन्होनें कोई जुर्म नहीं किया और BJP यह सब हार की वजह से कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान वह रोती रही और छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस उसे ले गई। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। आखिरी दिन, BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सूरज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भी नॉमिनेशन करने पहुंचे हैं।









