मानसून में इन फूड्स से तुरंत बना लें दूरी, वरना हो सकते है बीमार , जानिए मानसून में कैसे रखें शरीर का ध्यान

आमतौर पर सभी को आसमान में काले बादल और बारिश की हल्की फुहारें अच्छा महसूस कराती हैं। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इंफेक्शन भी लाता है। बता दे कि मानसून में हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में खुद को फिट रखने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। इस मौसम में लोगों का मन अक्सर कुछ मसालेदार खाने का करता है। लेकिन मानसून में कुछ चीजों का सेवन आपको बीमार कर सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन मानसून में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

इन 4 चीज़ों से बना लें दूरी

पत्तेदार सब्ज़ियाँ

पालक, पत्तागोभी और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन मानसून में इनमें कीड़े और बैक्टीरिया पनपने का चांस ज़्यादा होता है। नमी की वजह से इन्हें साफ़ करना मुश्किल होता है।

सड़क किनारे मिलने वाला स्ट्रीट फ़ूड

बारिश के मौसम में गोलगप्पे, चाट और पकौड़े खाने का मन सबसे ज़्यादा करता है। लेकिन खुले में मिलने वाले खाने की चीज़ों में बैक्टीरिया का खतरा सबसे ज़्यादा होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला पानी और तेल खराब हो सकता है, जिससे टाइफाइड या डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इन खाने की चीज़ों से दूर रहें।

सी-फ़ूड

बारिश का मौसम मछलियों और दूसरे समुद्री जीवों के ब्रीडिंग का मौसम होता है। इस समय सी-फ़ूड खाने से फ़ूड पॉइज़निंग और पेट में इंफ़ेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

कटी हुई सब्ज़ियाँ और फल

बाज़ार में मिलने वाले पहले से कटे हुए फल और जूस पीने से बचें। हवा में मौजूद नमी की वजह से बैक्टीरिया कटे हुए फलों पर बहुत जल्दी अटैक करते हैं।

जानिए सेहत का ध्यान मानसून में कैसे रखें ?

गुनगुना और साफ पानी जरूर पिएं

इस मौसम में पानी से होने वाली बीमारियां सबसे आम हैं। हमेशा पानी उबालकर या फिल्टर करके पिएं।

हर्बल चाय और काढ़ा

अपनी डाइट में अदरक, तुलसी, काली मिर्च और लौंग से बनी हर्बल चाय शामिल करें। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी।

हल्का और ताजा खाना

घर का बना और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। इस मौसम के लिए खिचड़ी, सूप और उबली हुई सब्जियां सबसे अच्छी हैं।

सब्जियों को अच्छे से धो लें

अगर आप सब्जियां पका रहे हैं, तो उन्हें गुनगुने पानी में थोड़े से नमक या सिरके के साथ अच्छी तरह धो लें। फिर सब्जियां बनाएं।

Disclaimer: ( इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स सिर्फ़ हमारी जानकारी के लिए हैं। कोई भी हेल्थ से जुड़ा फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपनी डाइट में कोई बदलाव करने या किसी भी बीमारी से जुड़ा कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें। भारत समाचार किसी भी दावे की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। )

Related Articles

Back to top button