Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली: अगर आप सोने-चांदी के भाव में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज के भाव जानना ज़रूरी है। आज यानी गुरुवार को बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव गिरे हैं। चलिए जानते हैं कि आज इंटरनेशनल मार्केट से लेकर बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या चल रहे हैं।

क्या है इंटरनेशनल मार्केट भाव ?

बता दे कि इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में सोने और चांदी (Gold Silver Price) दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। डेटा के मुताबिक, सोने में करीब 0.43% की गिरावट आई और भाव $17.40 गिरकर $4034.40 प्रति औंस पर आ गया। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। चांदी 0.34% गिरकर $57.235 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

जानिए सोने-चांदी का रेट क्या है ?

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं, 18 कैरेट सोना ₹1.06 लाख प्रति ग्राम के आसपास ट्रेंड कर रहा है। अगर चांदी के भाव की बात करें तो इसका भाव ₹2.20 लाख प्रति किलोग्राम के बीच है। हाल के दिनों में चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गई है।

Related Articles

Back to top button