वाराणसी में हैवानियत की हदें पार ! नर्सरी के बच्चे का प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप, टीचर पर केस दर्ज

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की टीचर पर नर्सरी के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पैंट में पेशाब करने से नाराज होकर टीचर ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट जला दिया।

बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया

मामला लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी के बच्चे ने गलती से पैंट में पेशाब कर दिया था। इससे नाराज टीचर ने गैस पर चाकू गर्म किया और बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया।

बच्चे की हालत देखकर परिजन घबरा गए

घटना के बाद जब बच्चा घर पहुंचा तो परिजनों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर छाला देखा। इसके बाद उन्होंने बच्चे से जानकारी ली तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे की हालत देखकर परिजन घबरा गए और उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले को दबाने की कोशिश की और उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी है। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button