
एयरबस के A350-1000ULR विमान ने लंबी दूरी की उड़ान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। इस विमान ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से फ्रांस के टूलूज़ तक बिना रुके 24 घंटे 24 मिनट की ऐतिहासिक उड़ान पूरी की। इस दौरान विमान ने करीब 23,075 किलोमीटर की दूरी तय की और यात्री विमानों की सबसे लंबी उड़ानों में नया रिकॉर्ड कायम किया।
यह विशेष उड़ान एयरबस के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि A350-1000ULR को भविष्य की अल्ट्रा-लॉन्ग हॉल उड़ानों के लिए तैयार किया जा रहा है। यह विमान ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट सनराइज’ का हिस्सा है।
फ्लाइट को ऑनलाइन 36 लाख से ज्यादा लोगों ने ट्रैक किया
क्वांटास की योजना है कि साल 2027 से इस विमान के जरिए सिडनी को सीधे लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों से जोड़ा जाए। इससे यात्रियों को बिना रुके लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा और यात्रा समय में भी काफी कमी आएगी। इस रिकॉर्ड उड़ान को दुनियाभर के लोगों ने खास दिलचस्पी के साथ देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फ्लाइट को ऑनलाइन 36 लाख से ज्यादा लोगों ने ट्रैक किया।
A350-1000ULR में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ज्यादा ईंधन क्षमता और लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता प्रदान करती है। विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य में लंबी दूरी की हवाई यात्राओं के तरीके को बदल सकती है।एयरबस की यह सफल टेस्ट फ्लाइट वैश्विक विमानन उद्योग में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही









