वाराणसी में व्हीलचेयर पर पहुंचे लुटेरे,कहा- ”यूपी में योगी की पुलिस बहुत मारती है…”

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। वाराणसी में पुलिस का खौफ अपराधियों में तब देखने को मिला जब मुठभेड़ में घायल लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस व्हीलचेयर पर लेकर पुलिस लाइन पहुंची। मीडिया को देखते ही दोनों अभियुक्त हाँथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे और कहा “यूपी में योगी की पुलिस बहुत मारती है, अब यूपी में कभी अपराध नहीं करेंगे और ना ही आएंगे” यह सुनकर भले ही वहां खड़े पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी हंसने लगे, लेकिन दोनों अभियुक्तों के चेहरे पर उत्तर प्रदेश पुलिस का खौफ साफ देखने को मिला। वही अभियुक्तों के इस खौफ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेशेवर अपराधियों ने की थी करीब 27 किलो चांदी की लूट, मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार…

व्हीलचेयर पर दिख रहे यह दोनों अभियुक्त विगत 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक सर्राफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 27 किलो चांदी की लूट की घटना को अंजाम दिया। खुद को क्राइम ब्रांच की टीम का सदस्य बताकर लूट करने वाले आरोपियों ने शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र से घटना को अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने चैलेंज के रूप में लिया। आरोपियों की तलाश के लिए SOG, क्राइम ब्रांच और पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम इस मामले की तहकीकात में जुट गई। मंगलवार 4 अगस्त को पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले दो पेशेवर लुटेरे वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के रास्ते नेशनल हाईवे होते हुए जाने वाले है। ऐसे में पुलिस ने उक्त क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पेशेवर अपराधियों के पहुंचते ही जब उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया तो वह वाहन से उतरकर भागने लगे और इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। बदमाशों की फायरिंग में एसओजी टीम को लीड कर रहे प्रभारी गौरव सिंह घायल हो गए। वही इसके जवाब में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। सभी तीनों घायलों को ट्रामा सेन्टर में भर्ती करवाया गया।

27 किलो चांदी की लूट 4 किलो चांदी बरामद, अन्य आरोपियों और चांदी की तलाश जारी…

वाराणसी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपीयों के बारे में काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि अभियुक्त मोहम्म अली उर्फ शबीर हसन और मुशअल्लाह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले है। दोनों बेहद ही पेशेवर अपराधी है और दोनों के ऊपर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। अभियुक्तों के पास से 4 किलो चांदी के साथ दो पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पूछताछ में इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button