
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के मामले में सिगरा थाने की पुलिस ने सलमान खान नामक युवक को गिरफ्तार किया। युवक सलमान खान पर उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी से शादी करने और धर्म परिवर्तन करवाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी सलमान खान और भाई शाहरुख के साथ माता और पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे के बाद आरोपी सलमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वही उसके भाई शाहरुख खान और पिता मकबूल और माता की तलाश में जुट गई है।

सलमान खान ने सन्नी सिंह बनकर रचाई हिंदू रीति रिवाज से शादी, युवती पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में सलमान खान पर दर्ज मुकदमे को लेकर चेतगंज क्षेत्र के एसीपी शुभम सिंह ने बताया कि पीड़िता ने एक शिकायत सिगरा पुलिस से किया, जिसमें सलमान नामक युवक द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद का नाम सन्नी सिंह दर्ज करवाकर कोर्ट मैरेज किया। शिकायत के अनुसार सलमान के भाई शाहरुख और माता – पिता महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे और इससे मना करने पर उसको प्रताड़ित कर मारपीट किया गया। एसीपी शुभम सिंह ने बताया कि आरोपी की जांच गई तो सलमान नामक युवक के द्वारा पहले खुद का नाम सन्नी और पिता का नाम मक्खन सिंह बताकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई और इसके कुछ महीने बाद फर्जी आधार और वोटर कार्ड के जरिए कोर्ट मैरेज किया। इसके प्रमाण में युवती ने शादी का कार्ड और मैरेज सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया, जिसमें महिला के आरोप प्राथमिक दृष्टया सही मिले। आरोप के आधार पर सलमान खान, भाई शाहरुख खान के साथ उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

2015 में हुई सलमान से युवती की मुलाकात, प्यार परवान चढ़ने पर रचाई शादी…
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की सलमान खान से 2015 में मुलाकात हुई। सलमान ने खुद का नाम सन्नी सिंह बताया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वर्ष 2020 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया तो सलमान ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और शादी के कार्ड पर भी खुद का नाम सन्नी सिंह और पिता का नाम मक्खन सिंह अंकित करवाया। शादी के कुछ महीनों बाद दोनों ने मैरेज सर्टिफिकेट के लिए कोर्ट मैरेज किया। इसके लिए आरोपी ने सन्नी सिंह नाम से फर्जी वोटर आईडी और वोटर आईडी तैयार करवाया। कूटरचित दस्तावेज से उसने वर्ष 2021 कोर्ट मैरेज किया। महिला का आरोप है कि कुछ वर्ष तक सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक उसके पति ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही तो उसे कुछ शक हुआ। चुकी यह दोनों आरोपी सलमान के परिवार के लोगो से अलग रहते थे। जब आरोपी द्वारा इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया जाने लगा, तो सलमान के परिजन भी उसके साथ आकर उसका साथ देने लगे। कुछ दिनों तक ऐसा चल रहा था कि सलमान का भाई शाहरुख और उसके माता – पिता धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए उससे मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। ऐसे में महिला ने एक हद के बाद थाने पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।









