
फतेहपुर: जिले के बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में इंस्टाग्राम पर रील न देख पाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। 5G डाटा की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मोबाइल टावर के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि मोबाइल नेटवर्क और डाटा की समस्या के चलते वे इंस्टाग्राम पर रील नहीं देख पा रहे हैं।
मोबाइल डाटा की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी समय से परेशान थे
बताया गया कि गांव में मोबाइल डाटा की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी समय से परेशान थे। 5G डाटा नहीं मिलने के कारण इंटरनेट की स्पीड प्रभावित होने और रील न चल पाने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मोबाइल टावर पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
गांव में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही
बता दे कि ग्रामीणों ने टावर कर्मी को मौके पर रोक लिया और समस्या का समाधान होने तक उसे बंधक बनाए रखने की बात कही। ग्रामीणों ने मांग की कि सिम कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और नेटवर्क व डाटा से जुड़ी समस्या का समाधान कराया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर नहीं होती, तब तक टावर कर्मी को जाने नहीं दिया जाएगा। मामले को लेकर गांव में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
वही ग्रामीणों ने सिम कंपनी के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर समस्या की जांच करने और जल्द समाधान कराने की मांग की है। बिंदकी के हरदौली में हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।









