
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान एक ऐसा खुलासा किया, जिसने पार्टी के भीतर चल रही हलचल को और गर्मा दिया है। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे आकाश आनंद का सीधे उन्हें टेलीफोन आया था और उन्होंने पूछा था कि बहन जी क्या बीमार चल रही हैं, उनका स्वास्थ्य कैसा है।
मेरी बात बहन जी को नहीं बताना
मायावती ने बताया कि जब आलोक कुमार ने जवाब दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपने काम में लगी हुई हैं, तो आकाश आनंद ने कहा कि लेकिन उन्हें यह बात बहन जी को नहीं बताना और फिर टेलीफोन रख दिया। मायावती ने इसे गंभीरता से सोचने की बात बताते हुए कहा कि इस मामले में उनकी मानसिकता सही भी हो सकती है या गलत भी।
‘अब भी अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से काम कर रहे हैं’
बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि आकाश आनंद अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के एपिसोड से यही संकेत मिलता है।









