
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 5 बच्चों की मां का अपने ही सगे दामाद के साथ प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ है। हद तो तब हो गई जब सास और दामाद दोनों ही समाज और लोक-लाज की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए।
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर का है। जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका दामाद यहां एक रिश्तेदारी में आए हुए थे। इसी दौरान जब महिला के बच्चों को अपनी मां और जीजा के बीच चल रहे इस अवैध रिश्ते का पता चला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए बच्चों और परिजनों ने मौके पर ही जमकर हंगामा काटा, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सास और दामाद के बीच उपजे इस अनैतिक रिश्ते की खबर अब पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।









