IRCTC होटल केस में लालू परिवार पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

डेस्त : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए लालू परिवार समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने यह कार्रवाई PMLA के तहत की है। मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं।

यह पूरा मामला रेलवे से जुड़े होटल टेंडर से संबंधित है। आरोपों के अनुसार, मामला रांची और पुरी के रेलवे होटलों के टेंडर से जुड़ा हुआ है। इन होटलों के टेंडर और उससे संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने का फैसला सुनाया है।

बता दे कि अदालत के इस फैसले के बाद लालू परिवार के लिए कानूनी मोर्चे पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। PMLA के तहत आरोप तय होने के बाद अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी और आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों पर अदालत में आगे की कार्यवाही होगी।

IRCTC होटल मामला उस समय से चर्चा में है, जब रेलवे होटलों के टेंडर को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इस मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया लंबे समय से जारी है। अब राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद मामले में आगे की सुनवाई महत्वपूर्ण होगी।

Related Articles

Back to top button