7,000mAh बैटरी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डेस्क : Ai+ ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया Nova 2 Power 5G शामिल कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Nova 2 सीरीज के तहत पेश किया है। डिवाइस में बड़ी स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek का Dimensity 7100 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दे कि फोन में 6.75 इंच का HD+ IPS LCD पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और इसकी HBM ब्राइटनेस 450 निट्स तक बताई गई है। सेल्फी के लिए पंच-होल डिजाइन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

वही परफॉर्मेंस के लिए Nova 2 Power 5G में 6nm फैब्रिकेशन पर तैयार MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगाया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिप 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ आती है और ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 GPU मिलता है। फोन को 6GB और 8GB RAM विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 आधारित nxtQ OS पर काम करता है। इसमें डुअल-सिम सपोर्ट भी मौजूद है।

जाने कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 48MP Sony IMX582 सेंसर के साथ आता है, जबकि दूसरा कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। मुख्य सेंसर में f/1.8 अपर्चर और अल्ट्रा-वाइड कैमरे में f/2.2 अपर्चर मिलता है। कैमरा सिस्टम में LED फ्लैश भी मौजूद है और यह 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 13MP सेंसर वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा भी 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

7,000mAh की बैटरी

Ai+ Nova 2 Power 5G की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल है। कंपनी ने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS और BeiDou जैसे विकल्प मिलते हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो भी मौजूद हैं। डिवाइस को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है। फोन का वजन 222 ग्राम है।

कीमत और बिक्री

Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹16,699 रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट ₹17,999 में उपलब्ध होगा। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन को शुरुआती ₹15,999 की कीमत पर पेश करेगी। स्मार्टफोन को Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

  • Ai+ Nova 2 Power 5G: मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
  • 6.75-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 450 निट्स तक HBM ब्राइटनेस
  • MediaTek Dimensity 7100 6nm प्रोसेसर
  • Mali-G610 GPU
  • 6GB/8GB RAM
  • 128GB स्टोरेज
  • microSD से 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज
  • 48MP Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 13MP फ्रंट कैमरा
  • Android 16 आधारित nxtQ OS
  • 7,000mAh बैटरी
  • 33W फास्ट चार्जिंग
  • IP65 रेटिंग
  • Bluetooth 5.4 और USB Type-C
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 3.5mm ऑडियो जैक

Related Articles

Back to top button